घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा धनिया दम आलू, स्टफ्ड पनीर वाली खास रेसिपी
गर्मी में रोजाना एक जैसा लौकी-कद्दू की सब्जी खाकर आप बोर गए हैं और कुछ टेस्टी और लाजवाब खाना चाहते हैं. गर्मी के मौसम में खाने क्रेविंग्स होती रहती है और रसोई में खड़े होने का भी मन करता है. अगर आप रेस्टोरेंट जैसी दिखने और स्वाद वाली डिश बनाना चाहते हैं तो आप धनिया दम आलू की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
पनीर-हरे धनिए की स्टफिंग के साथ आलू पकाते जाते हैं, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसलिए अगर आपके घर मेहमान आने वाले हो तो आप इस रेसिपी को झटपट बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद वो आपकी तारीफ करते नहीं रह पाएंगे.
धनिया दम आलू के लिए इंग्रेडिएंट्स
8 छोटे या मिडियम आकार के आलू
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
नमक
4 बड़े चम्मच तेल
स्टफिंग के लिए
1 कप पनीर, मैश किया हुआ
1/2 कप उबले हुए मटर
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
ताजा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
6-7 काजू, कटे हुए
6-7 किशमिश
2 बड़े चम्मच केसर वाला दूध
नमक
ग्रेवी के लिए
1½ कप हरा धनिया
3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
6-7 लहसुन की कलियां
2 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
10 काजू और 1/2 कप पानी से तैयार काजू पेस्ट
1/2 कप फ्रेश क्रीम
1/3 कप गाढ़ा दही
जरूरत अनुसार पानी
1½ बड़ा चम्मच शहद
स्वादानुसार नमक
धनिया दम आलू बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले आलुओं को उबाल लें.ठंडा होने पर छील लें और बीच से थोड़ा हिस्सा निकालकर खोखला कर लें.
- अब इन आलुओं पर हल्दी और नमक लगाएं.एक पैन में तेल गर्म करें और आलुओं को सुनहरा होने तक हल्का फ्राई कर लें.
- एक बाउल में पनीर, उबले मटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, हरी मिर्च, काजू, किशमिश, केसर वाला दूध और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.तैयार मिश्रण को फ्राई किए हुए आलुओं के अंदर भर दें.
- मिक्सर में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.अब कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें धनिया पेस्ट डालकर कुछ मिनट भूनें.फिर धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर चलाएं.
- इसके बाद काजू पेस्ट, दही और फ्रेश क्रीम मिलाएं.धीमी आंच पर मसाले को तब तक पकाएं जब तक घी अलग न होने लगे.जरूरत अनुसार पानी डालकर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी सेट करें.
- अब ग्रेवी में शहद और नमक मिलाएं.स्टफ्ड आलुओं को सावधानी से ग्रेवी में रखें और ढककर 10-15 मिनट धीमी आंच पर दम दें.इससे आलुओं में ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह समा जाएगा.
इस तरीके से परोसे धनिया दम आलू
धनिया दम आलू को तंदूरी रोटी, बटर नान, मिस्सी रोटी या जीरा राइस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.हरे धनिए और क्रीम से गार्निश करने पर इसकी खूबसूरती और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.