गर्मियों के लिए परफेक्ट लौकी की रोटी रेसिपी, स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल

गर्मियों के लिए परफेक्ट लौकी की रोटी रेसिपी, स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल

गर्मियों के मौसम में ऐसे खाने की जरूरत होती है जो हल्का हो, आसानी से पच जाए और पेट को भी ठंडा रखें. ऐसे में लौकी एक बेहतरीन ऑप्शन है. आपने लौकी की सब्जी या कोफ्ता तो कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी लौकी की रोटी ट्राई की है. यह रोटी टेस्टी होने के साथ-साथ गर्मियों के लिए एक हेल्दी ऑप्शन भी है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद  करेंगे. आइए जानते हैं कि लौकी की रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (2 लोगों के लिए)
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी

1 कप आटा

लौकी की रोटी बनाते कैसे हैं?
    लौकी की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें और कद्दूकस कर लें.
    अब एक बाउल में गेहूं का आटा लें. इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आटा गूंथ लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं.
    अब मीडियम गैस पर तवा गर्म करें. इस बीच एक लोई बनाकर उसे बेल लें.
    तवा गरम होने पर रोटी को तवे पर डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें.
    इस तरह आपकी लौकी की रोटी तैयार है. इसे आप घी लगाकर गरमागरम सब्जी या चटनी के साथ परोस सकते हैं.

लौकी की रोटी के फायदे
लौकी की रोटी टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है. लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद करती है, खासकर गर्मियों में. यह डाइजेशन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. साथ ही, लौकी में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को जरूरी पोषण देते हैं, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है.